प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी  प्रकाश मंडल की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

संवाददाता : गेड़िया शैक्षणिक अंचल के निवर्तनमान प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी  प्रकाश मंडल की विदाई सह सम्मान समारोह तथा नव पदस्थापित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नाला के  जया देवी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक  उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  बाल्मीकी कुमार रहे। आमंत्रित अतिथियों ने सभा को सम्बोधन किया तथा निवर्तनमान पदाधिकारी के अच्छे कार्यशैली एवं शिक्षकों के प्रति उनका सौहार्दपूर्ण व्यवहार पर अपना वक्तव्य रखा। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार राम ने कहा कि सरकारी स्कुल में अथिकतर गांव के गरीब वच्चे पढते हैं, उन वच्चों को शिक्षक ईमानदारी पूर्वक पढ़ाये तथा वच्चों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले। इसके लिए शिक्षक को सदा प्रयत्नशील रहना  चाहिए।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षक, राधा विनोद मंडल  ने  किया। कार्यक्रम का आयोजन गेरिया अंचल के सभी प्रकार का समस्त शिक्षक गण ने किया।
इस अवसर पर संजय कुमार झा,  परिमल माराण्डी,  नित्यानंद गोराई, राधा विनोद मंडल, बिमल कुमार सिंह, महेश्वर घोष, उत्पल राय, काजल दास, बाल्मीकी कुमार, हिमांशु हरीश, द्वारिका राम, राजेश कुमार बक नंदिक, राजेन्द्र कुमार गोराई, कृष्णा प्रसाद, पुनु बाउरी, सुब्रतो कुमार चौधरी, अदैत्य मंडल, स्वपन कुमार मंडल, महावीर हेम्बरम, दयामय मंडल, तरुण गण, जयकांत  तिवारी, दिलीप रवि दास, सुधीर यादव, बासुदेव यादव,प्रमोद ताँती, दमोदर मंडल, संजीव ठाकुर, राम कृष्ण हाँसदा, जयन्तीमाल पाउरिया, बुलबुल  यित्र, गौर यादव एवं उज्जवल मंडल, सेवानिवृत्ति शिक्षक. बाबलू माराण्डी, किशोर  साधु, खगैन्दर नाथ घोष वैद्यनाथ पाल  ,सुफल पंडित, ब्रज गोपाल मिश्र  आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *