भाजयुमो रांची महानगर ने डॉ.राम दयाल मुंडा की जयंती पर किया नमन

रांची : बौद्धिक व सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता डॉ राम दयाल मुंडा की 83 वीं जयंती पर भाजयुमो ( कला एव खेल प्रकोष्ठ) रांची महानगर ने याद किया ।  डॉ राम दयाल मुंडा के मोराबादी स्थित आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ राम दयाल मुंडा का आदिवासी कला -संस्कृति से गहरा लगाव था। उन्होंने आदिवासी कला एवं संस्कृति सह भाषाओं को प्रतिष्ठा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी लोगों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर स्व डॉ रामदयाल मुंडा की पत्नी अमिता मुंडा,पुत्र गुंजल मुंडा, भाजयुमो रांची महानगर कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार दुबे, महादेव पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *