सर्व स्पर्शी ,सर्व व्यापी भाजपा पार्टी का संकल्प: कर्मवीर सिंह

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की नव गठित ज्वाइनिंग कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,कमिटी के प्रदेश संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय,विधायक बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो,गिरिनाथ सिंह,गणेश तिवारी सहित ज़िलों के संयोजक एवम सह संयोजक उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ ,सबका सबका विकास का संकल्प सबके प्रयास और सबके विश्वास के साथ पूरा करने का निश्चय किया है। जिसे लगातार धरातल पर उतारा जा रहा।
उन्होंने कहा कि हमें सबके बीच जाना है और सबको भाजपा में लाना है। सशक्त भारत केलिए सशक्त भाजपा आज युग की मांग है।
उन्होंने कहा आत्म निर्भर भारत,स्वाभिमानी भारत,विकसित भारत के निर्माण में भाजपा देश में हर घर भाजपा के संकल्प को सिद्धि में बदलना चाहती है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कोई परिवार की पार्टी नहीं। यह राष्ट्रीय विचार से परिपूर्ण पार्टी है।विकसित भारत,विश्व गुरु भारत का निर्माण पार्टी का संकल्प है।
उन्होंने कहा यह सबके सहयोग से ही पूरा किया जा सकेगा।
कहा कि हम सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी ,सर्व समावेशी भाजपा केलिए संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग कमिटी को इस सोच के साथ लोगों को भाजपा से जोड़ने की दिशा में पहल करनी चाहिए।समाज का कोई वर्ग छूटे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *