11को साहेबगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का करेंगे शुरुआत

साहेबगंज: झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने अपनी कवायद तेज कर दी है। भारत जोड़ो अभियान सफल होने पर अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिले के श्रीकुण्ड मैदान से करेंगे। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी साथ रहेंगे। श्री खड़गे मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जनों में काफी उत्साह है. कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों से तकरीबन पचास हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और ये ऐतिहासिक साबित होगा.कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी पाकुड़ विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को दी गई है. जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व संगठन से प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के कंधे पर दिया गया है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य मंत्री व बड़े नेता श्रीकुण्ड आ चुके हैं. मंत्री बादल पत्रलेख एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं. कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी साहेबगंज में कैंप किए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *