सर्वकालिक प्रासंगिक नेता थे राजीव गांधी: डॉ रामेश्वर उरांव

रांची: राजीव गांधी के 79 वें जयंती पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण रविवार को वरिष्ठ नागरिक उद्यान एचईसी परिसर में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने किया।मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुन्द नायक,विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ नामदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, रोहित उरांव,फिरोज रिजवी मुन्ना,रमेश उरांव,संजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। झारखण्डी परम्परागत सांस्कृतिक साथ सज्जा ,ढ़ोल नगाड़े एवं नाचते गाते महिला पुरुषों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उधान परिसर में लाया गया।पासवा के छात्र छात्राओं द्वारा तिलक लगाया गया एवं नारियल फोड़कर विधि-विधान से राजीव जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया एवं 21 किलो का पुष्प माला अर्पित किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।पूरा परिसर में राजीव गांधी अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा नारों से गूंजता रहा।79 वें जयन्ती के मौके पर 1500 से अधिक स्थानीय एचईसी निवासी एवं शहर के गणमान्य नागरिक ऐतिहासिक क्षण के भागीदार बने।
प्रतिमा अनावरण के उपरान्त श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव जी ने कहा कि नेहरू जी ने जिस समाजवादी समाज की कल्पना की थी उसे साकार करने की आवश्यकता है।
वित्त मंत्री ने कहा कांग्रेस और नेहरू जी का स्वप्न था कि संसाधनों के दोहन और धन के संचय के साथ-साथ उसके सही वितरण पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस बात पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति दैनिक भोगी मजदूर, सीमांत कृषक, दलित, सभी तक उसका वितरण हो। उसके द्वारा ही नेहरू जी के सोशलिस्टिक पैटर्न ऑफ सोसाइटी की कल्पना साकार की जा सकती है।
स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आज भी प्रासंगिक है और आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहेंगे। वह विज्ञान और बदलाव के हमेशा से समर्थक रहे थे, आज जो घर-घर में मोबाइल है वह दूर संचार क्रांति, आर्थिक नीतियों पर बात हो तो नवीन आर्थिक नीति, शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य जनों को कम पैसे में शिक्षक देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना जैसी अनेक चीज हैं जिन्हें समाज कभी भुला नहीं सकता और उनका यही गुण है कि माननीय राजीव गांधी जी बदलाव के समर्थक रहे और हर समय में,अतीत में भी प्रासंगिक थे हैं और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगे।
इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया कि उनके पुराने साथी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमंत प्रताप देहाती के योगदान और विचार और मूर्ति निर्माण में उनके सपने को पूर्ण करते हुए मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी विज्ञान और भविष्य की सोच लिए वैज्ञानिक सोच रखने वाले राष्ट्रीय नेता थे और देश और समाज को बदलाव और नवीनता के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया, घर-घर मोबाइल बच्चों को कम पैसे में गुणात्मक शिक्षा जैसे अनेक कार्य हैं, जिन्हें देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। चाहे दूर संचार के क्षेत्र की क्रांति हो, शिक्षा जगत में क्रांति हो,आर्थिक नीति की बात हो स्व राजीव गांधी हमेशा से लोगों के आदर्श रहेंगे। उनके वैज्ञानिक सोच का समर्थक तो क्या विरोधी भी सम्मान करते हैं।
श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राज्य की जनता डॉ रामेश्वर उरांव जी को धन्यवाद दे रही है जिनके अथक प्रयास से झारखण्ड में युग पुरुष राजीव गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

समारोह का संचालन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पंचायती राज्य व्यवस्था में महिलाओं के लिए आधी सीटें आरक्षित कर देश में बदलाव की मशाल जलाई।युवाओं को सूचना तकनीक के माध्यम से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की शक्ति दी।उनके सिद्धांतों पर ही आज देश का युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया।पांच वर्ष के छोटे से प्रधानमंत्रित्व काल में राजीव जी का योगदान देश के लिए अविस्मरणीय है। महिलाओं की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कर मील का पत्थर साबित कर दिया।
राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक परिवार के संयोजक गोपाल कृष्ण झा ने स्वागत भाषण दिया, सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल प्रसाद ने राजीव जी के ऊपर रचित कविता पढ़ा तथा जगदीश कुशवाहा ने गीत प्रस्तुत किया।

मूर्ति के निर्माण तथा इस
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू का योगदान सराहनीय रहा और वित्त मंत्री के साथ साथ सब लोगों ने मूर्ति अनावरण के लिए धन्यवाद दिया, जिनके अथक प्रयास से आज का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हो सका।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तथा प्रतिमा के अनावरण में कांग्रेस के वरीय नेता श्री आलोक कुमार दूबे , लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू के साथ साथ राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक एचईसी उद्यान परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में झारखंड की माटी के लोक गायक पद्म श्री मुकुंद नायक की पूरी सांस्कृतिक टीम ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अद्भुत शमा बांध दिया।
प्रतिमा अनावरण समारोह में रोहित उरांव,फिरोज रिजवी मुन्ना,मोख्तार सिंह, शिवाजी सिंह,रमेश उरांव,संजीत यादव,रंजीत महतो,कुमारेश चक्रवर्ती,राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिवार के सदस्य सर्वश्री गोपाल कृष्ण झा,शिव शंकर सिंह,रामाज्ञा पाण्डेय,डीएन.सिंह, तिलकधारी प्रसाद, उमाकांत प्रसाद,डी.डी.प्रसाद,लेथोनिन मिंज, ज्योत्स्ना वाघेला, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, सरोजिनी कविता संगीता टोप्पो, राजेन्द्र राम,गोपाल ठाकुर, जगदीश कुशवाहा, सुरेश केरकेट्टा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *