17अगस्त से 10अक्टूबर तक होगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा: प्रदीप वर्मा

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की होने वाली संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि आज राज्य में अराजकता की स्थिति है। सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बहन बेटियां असुरक्षित हैं। युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है। आदिवासी,दलित,पिछड़ा कोई सुरक्षित नहीं। राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे। घुसपैठियों से राज्य की डेमोग्राफी बदल रही और राज्य सरकार तुष्टिकरण में आकंठ डूबी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य को भय,भूख ,भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराने के संकल्प के साथ संकल्प यात्रा के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों,263प्रखंडों की जनता के बीच संकल्पों को साकार करने केलिए आह्वान करेंगे।
उन्होंने कहा कि यात्रा सात चरणों में होगी। सभी चरणों केलिए अलग अलग यात्रा संयोजक एवं टोली बनाई गई है।
यात्रा के प्रथम चरण में प्रदेश अध्यक्ष 17अगस्त को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की जन्मभूमि भोगना डीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जनसभा होगी। शिवगादी धाम में पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष 17अगस्त को पहली जनसभा बरहेट में करेंगे।
पहला चरण 17से 20अगस्त तक चलेगा जिसमे बरहेट,बोरियो,राजमहल,महगामा, गोड्डा,पोड़ैयाहाट,महेशपुर,लिट्टीपाड़ा,पाकुड़ की जनसभा होगी।
प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं जबकि उनकी टोली में सरोज सिंह,विधायक अमित मंडल,बबलू भगत,मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।
यात्रा का दूसरा चरण 23अगस्त से 27अगस्त तक निर्धारित है जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं और उनकी टोली में वीरेंद्र मंडल, लुईस मरांडी,राधा रानी,अमिता रक्षित,निवास मंडल,और विधायक रणधीर सिंह शामिल है।
दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ,देवघर,जरमुंडी,शिकारीपाड़ा, जामा,दुमका,नाला,जामताड़ा,टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।
तीसरा चरण4से6सितंबर तक आयोजित है जिसके संयोजक विधायक केदार हाजरा बनाए गए हैं तथा उनकी संयोजन टोली में योगेंद्र प्रताप सिंह,विनय शर्मा,नागेंद्र महतो,रमेश सिंह,कुमकुम देवी,उदय सिंह और छोटेलाल यादव शामिल हैं। इसमें जमुआ,धनवार,कोडरमा, बरही,बरकट्ठा,बगोदर की सभा होगी।

यात्रा का चौथा चरण 9से 16सितंबर तक है जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बनाए गए है। और उनकी टोली में मनोज सिंह,अमित सिंह,जवाहर पासवान,शशिभूषण भगत,विधायक भानु प्रताप शाही,राजधानी यादव,प्रभात भुइयां बिपिन बिहारी सिंह शामिल है। चौथे चरण में हजारीबाग,बड़कागांव, मांडू,रामगढ़,सिमरिया,चतरा, पांकी,डाल्टनगंज,हुसैनाबाद,छत्तरपुर,विश्रामपुर,गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सभा होगी।

पांचवें चरण की यात्रा 18से 24सितंबर तक आयोजित है जिसके संयोजक विनय लाल हैं। इनकी टोली में मुनेश्वर साहू,राकेश भास्कर,जेबी तुबिद,गीता बालमुचू,संजू पांडेय,उदय सिंहदेव, बड़ कुंवर गगराई,शशिभूषण समद शामिल हैं।
इस चरण में लातेहार,मनिका,लोहरदगा,बिशुनपुर, गुमला, सिसई,कोलेबिरा,सिमडेगा,तोरपा,खूंटी,चक्रधरपुर,मनोहरपुर,मझगांव और चाईबासा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी।

छठ्ठे चरण की यात्रा 26सितंबर से 01अक्टूबर तक होगी जिसके संयोजक गणेश मिश्र हैं और उनकी संयोजन टोली में विधायक बिरंची नारायण,अमर बाउरी,सुरेश साव,दिनेश यादव, दिलीप वर्मा,निर्भय शाहबादी,यदुनंदन पाठक शामिल है। इस चरण में निरसा,सिंदरी,धनबाद,झरिया, बाघमारा,चंदनक्यारी,बोकारो, बेरमो, गोमिया, गिरिडीह,और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी।

बताया कि संकल्प यात्रा का सातवां और अंतिम चरण 3अक्टूबर से 10अक्टूबर तक होगी जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा बनाए गए हैं जिनकी टोली में रामकुमार पाहन, बारी मुर्मू,विनोद सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू,सत्यनारायण सिंह,अनिल महतो टाइगर ,रमेश हांसदा और गणेश महली शामिल हैं।
सातवें चरण में खरसावां,सरायकेला,पोटका, जुगसलाई,जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी,बहरागोड़ा,घाटशिला, ईचागढ़,सिल्ली,तमाड़,खिजरी , मांडर,कांके ,हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी।
बताया कि 10अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची एवम हटिया विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा के साथ यात्रा संपन्न होगी।
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह एवम मृत्युंजय शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *