डॉ.श्वेता झा को विद्यापति स्मारक समिति ने किया सम्मानित

रांची: मेडिका हॉस्पिटल में कार्यरत चिकित्सिका डा. श्वेता झा को विद्यापति स्मारक समिति ने विशिष्ट मिथिला पुत्री सम्मान से सम्मानित किया।समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा और पदाधिकारियों के द्वारा डॉ. श्वेता झा को शॉल, बुके और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। साथ हीं साथ झारखंड मैथिली मंच के अध्यक्ष विनय कुमार झा को भी समिति ने सॉल देकर सम्मानित किया गया। लेखानंद झा ने बताया कि विद्यापति स्मारक समिति मैथिल समाज की अग्रणी संस्था है, जो पिछले 45 वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संरक्षण के दिशा में लगातार काम करते आ रही है एवं समाज के अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को समिति के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आगे आज मिथिली समाज को गौरवान्वित करने वाली डॉक्टर श्वेता झा को चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए समिति ने विशिष्ट मिथिला पुत्री सम्मान से सम्मानित किया। लेखानंद झा ने यह भी बताया कि विगत 14 मई 2023 को भव्य जानकी जन्म महोत्सव सम्मारोह के मौके पर 8 मिथिला पुत्री और 1 मिथिला पुत्र को सम्मानित किया गया था। वहीं समिति ने साहित्य अकादमी से सम्मानित प्रतिष्ठित साहित्यकार सियाराम झा सरस को वैदेही पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया था। इस मौके पर लेखानंद झा, बी के झा, संजीव मिश्रा, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *