राजद का सदस्यता अभियान जन जोड़ो अभियान:जगदानंद

गणादेश ब्यूरो
पटना :राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के सभागार में विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य एक करोड़ की संख्या को पूरा करने के लिए संकल्पित है और सदस्य बनाने का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। लेकिन सिर्फ सदस्यता के समय या चुनाव के समय जागने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए हमेशा एकरूपता के साथ काम करना होगा। क्योंकि लालू जी के विचारों से सभी लोग जुड़ना चाहते हैं और पार्टी के ए टू जेड के अभियान को जोड़ने के लिए सभी से संवाद बनाना होगा। इसके लिए सरजमीन पर काम करने की गंभीरता दिखानी होगी और जवाबदेही लेनी होगी। क्योंकि जो भी सदस्य बनें, उन्हें इस बात का एहसास हो कि पार्टी के द्वारा उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। प्रत्येक विधान सभा में 41152 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है और प्रत्येक पंचायत में करीब 1200 सदस्य। सदस्यता और पार्टी के काम के प्रति सोच के साथ थोड़ी गंभीरता भी दिखानी होगी क्योंकि इस अभियान से ही पार्टी का चुनाव और आगे मजबूती के अभियान का जो संकल्प है। उसे पूरा करने में सहायता मिलेगी।
जगदानन्द सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान जन जोड़ो अभियान है और यही पार्टी का आधार है। एक नम्बर की पार्टी बनाने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी से काम करना होगा। संगठन के साथ समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान में सभी के साथ संवाद और व्यक्ति से जुड़ने का इसे माध्यम बनाना होगा। क्योंकि सदस्यता अभियान का विशेष महत्व है और इससे ही हम अपने लक्ष्यों की पूर्ति कर सकते हैं।
इस अवसर पर सांसद अहमद अशफाक करीम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, पूर्व मंत्री अनीता देवी, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, चितरंजन गगन, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, समीर कुमार महासेठ, सारिका पासवान, ऋतु जायसवाल, कार्तिक कुमार, आजाद गांधी, संगठन महासचिव राजेश यादव सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *