उपचुनाव की दोनों सीटों से लड़ेगा राजद, मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी और गोपालगंज से मोहन गुप्ता उम्मीदवार

गणादेश ब्यूरो
पटना। बिहार की दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए मंगलवार को महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। कमाल की बात है कि दोनों सीटों से राजद ही लड़ेगा। जदयू को गोपालगंज सीट भी नहीं मिली।
मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद के भोला यादव, उदय नारायण चौधरी समेत अन्य नेताओं ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस दौरान जदयू का कोई भी चेहरा नहीं दिखा। अनंत सिंह को नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का विरोधी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *