राजद नेता गौरीशंकर यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय से मुलाकात कर दी जीत की अग्रिम बधाई

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी याश्विनी सहाय से राजद खटाल प्रकोष्ठ के नेता गौरीशंकर यादव और समाजसेवी राहुल यादव ने मुलाकात कर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी है। गौरीशंकर यादव ने कहा कि रांची लोकसभा सीट पर इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय है । पहले हम लोगों को विश्वास था कि सुबोधकांत सहाय को टिकट मिलेगा।लेकिन पार्टी ने उनकी बेटी को टिकट दिया है यह भी अच्छा है। इस बार रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता को युवा चेहरा मिलेगा। एक पढ़ी लिखी युवा ही रांची लोकसभा क्षेत्र का विकास कर सकती है।याश्विनी सहाय रांची के लिए कुछ नया कर सकती है। राजद का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से अब लोगों का मोह भंग होने लगा है। भाजपा सांसद ने रांची के लिए कुछ नहीं किया है। एचईसी जो बदहाल हो रहा है उसके लिए कुछ नहीं किया है। इस बार एचईसी सहित पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र के लोग इंडी गटबंधन के प्रत्याशी को ही वोट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *