बिहार में 34 आइएएस और 26 आईपीएस को मिली नई जिम्मेदारी

पटना : बिहार की नीतीश सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेर बदल करते हुए 15 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। पांच जिलों में नए पुलिस कप्तान को भेजा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 34 तथा भारतीय पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों को नई जबाबदेही सौंपी गई है।
शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, सारण, कैमूर, सहरसा, सिवान, औरंगाबाद, मधेपुरा, बक्सर, शेखपुरा, अरवल और खगड़िया में नए जिलाधिकारी भेजे गए।
वैशाली, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सुपौल और सहरसा में नए पुलिस अधीक्षक तैनात
इन अफसरों को नई जिम्मेदारी

  1. लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया। वह आईजी निबंधन के भी प्रभार में रहेंगे।
  2. निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी को राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक बनाया गया। वह राज्य परिवहन आयुक्त के भी प्रभार में रहेंगे।
  3. छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को विशेष सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।
  4. राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग बनाया गया है।
  5. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज को विशेष सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।
  6. सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव राम शंकर को शिवहर का डीएम बनाया गया है।
  7. संयुक्त सचिव गृह विभाग, दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया है।
  8. निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, अरुण कुमार ठाकुर को आपदा प्रबंधन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  9. पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक को जेल आईजी बनाया गया। वह गृह विभाग के अपर सचिव के प्रभार में भी रहेंगे।
  10. कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा को निदेशक, विज्ञान एव प्रौद्योगिकी बनाया गया।
  11. पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार को डीएम पूर्णिया बनाया गया।
  12. सारण के डीएम राजेश मीणा को निदेशक, सहयोग समितियां बनाया गया।
  13. कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला को निदेशक, पशुपालन बनाया गया।
  14. सहरसा के डीएम आनंद शर्मा को निदेशक पंचायती राज बनाया गया।
  15. सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय को डीएम खगड़िया बनाया गया।
  16. कृषि निदेशक,आदित्य प्रकाश तो अपर सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया।
  17. औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल को डीएम पूर्वी चंपारण बनाया गया।
  18. मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण बनाया गया।
  19. पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है।
  20. बक्सर के डीएम अमन समीर को सारण का डीएम बनाया गया।
  21. शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को कैमूर का डीएम बनाया गया।
  22. अरवल की डीएम जे प्रियदर्शिनी को शेखपुरा का डीएम बनाया गया।
  23. भवन निर्माण विभाग की संयुक्त सचिव वर्षा सिंह को अरवल का डीएम बनाया गया।
  24. शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान का डीएम बनाया गया।
  25. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक रवि प्रकाश को कटिहार का डीएम बनाया गया।
  26. स्वास्थ्य विभाग के संंयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर का डीएम बनाया गया।
  27. निदेशक पशुपालन विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का डीएम बनाया गया।
  28. निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी वैभव चौधरी को सहरसा का डीएम बनाया गया।
  29. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
  30. महनार के एसडीओ सुमित कुमार को छपरा का नगर आयुक्त बनाया गया।
  31. एसडीओ बांका को उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी बनाया गया।
  32. एसडीओ, मुंगेर, यतेंद्र कुमार पाल, नगर आयुक्त सासाराम बनाया गया।
  33. एसडीओ, दरभंगा स्पर्श गुप्ता को उप विकास आयुक्त किशनगंज बनाया गया।
  34. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रही प्रियंका रानी को उप विकास आयुक्त सारण बनाया गया।
  35. भारतीय वन सेवा के अधिकारी, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव नंदकिशोर को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया।
  36. भारतीय वन सेवा के अधिकारी अभिषेक कुमार को निदेशक, उद्यान बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *