भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया अपना 70वां स्थापना दिवस
भागलपुर। इस देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) की इकाई राष्ट्रीय ताप विद्युत श्रमिक संघ (BMS) ने भारतीय मजदूर संघ 23 जुलाई 2025 को 70वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से अपने संघ कार्यालय फील्ड हॉस्टल नंबर 3 में मनाया गया। कार्यक्रम प्रारंभ प्रातः 10:30 बजे झंडोतोलन के साथ किया गया। झंडोतोलन सुरेश कुमार संघ के संगठन मंत्री एवं श्रीमंत कुमार दास BMS कहलगांव के संस्थापक सदस्य सह कोऑपरेटिव एनटीपीसी के महामंत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात इस अवसर पर अपने-अपने विचार बीएमएस के बारे में रखा गया मुख्य वक्ता के रूप में अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री शंभू कुमार पांडे, संगठन मंत्री सुरेश कुमार, सुधीर कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ने अपना – अपना विचार रखा तथा सभी ने बीएमएस की स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाइयां दीं। मिठाइयां भी बांटी गई। इस अवसर पर सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। इसके पश्चात दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 70 वें वर्ष का समापन समारोह BMS द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 11:30 बजे से आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परमपूज्य सरसंघ चालक डॉ मोहन जी भागवत , भारत सरकार के श्रम मंत्री श्रीमान डॉ०मनसुख मांडवीय एवं अन्य दिल्ली सरकार के मंत्री भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान हिरन्मय पांडया जी राष्ट्रीय महामंत्री जी BMS के सभी वरिष्ठ हजारों हजार कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में संम्पन हुआ।
1)जिसका सीधा लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर द्वारा अलख़नन्दा भवन में दिनांक 23.07.2025 को दिन के 11:30 बजे से सैकड़ो BMS के स्थानीय सदस्यों ने लाइव प्रसारण के साक्षी बने l इस स्वर्णिम उत्सव को हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफल बनायें।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।



