पीएम मोदी ने महाकाल में पूजा-अर्चना कर महाकाल कॉरिडोर का किया लोकार्पण

उज्जैन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के इतिहास में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक है। ‘महाकाल लोक’ का प्रथम चरण जनता को समर्पित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर महाकाल लोक में महाउत्सव मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही दीपावली मनाई गई। उज्जैन के अलावा देशभर के कई मंदिरों में एलईडी पर महाकाल लोक का लाइव नजारा दिखाया गया।जानेमाने गायक कैलाश खेर भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सभा स्थल पर मौजूद हैं। महाकाल लोक परिसर और महाकाल मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है। श्रद्धालुओं को रात 9 बजे बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल दरबार में पहुंच गए हैं। पीएम के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।पीएम मोदी ने महाकाल में पूजा-अर्चना के बाद महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इस कॉरिडोर का नाम श्री महाकाल लोक रखा गया है। पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाया। इसके बाद एक भव्य शिवलिंग का लोकार्पण किया। इसके बाद मोदी ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। उन्होंने पीएम को महाकाल लोक की सभी प्रतिमाएं और झांकियों को विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *