कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के कुकृत्य से देश हुआ शर्मसार : राजद

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भाजपा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह का कुकृत्य भाजपा सांसद द्वारा किया गया है यह समाज ही नहीं पूरे देश को कलंकित करने का काम किया है जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है।
डॉ मनोज ने कहा कि जिस तरह से ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों द्वारा मामला प्रकाश में लाया है पूरा खेल जगत को हिला कर रख दिया है।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा से केसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पद का दुरूपयोग कर समाज को देश को कलंकित किया है यही भाजपा का दोहरा चरित्र है।
अभी तक भाजपा इस पर खामोश है क्योंकि भाजपा के सांसद है यदि यही कोई और होता तो भाजपा न जाने क्या क्या अभी तक बोली होती।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधानमंत्री से मांग किया है कि तत्काल सांसद को बर्खास्त कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा कठोर से कठोर करवाई किया जाय।
भाजपा को इस मामले में भी चूपी तोड़नी चाहिए ताकि देश की जनता दोहरे चरित्र वाली भाजपा को समाज,राज्य और देश समझ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *