एसके चटर्जी यूथ एनसीपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित,झामुमो के नारायण मंडल ने थामा एनसीपी का दामन

रांची: मिशन 2024को लेकर एनसीपी भी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को पुराना विधानसभा सभागार में एनसीपी युवा मोर्चा के उत्तर भारत के प्रभारी मुरलीमनोहर पाण्डेय एवं राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी झारखंड श्याम सिंह, बिहार के प्रभारी डाँ पवन पाण्डेय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर विमर्श किया।


वहीं उत्तर भारत के प्रभारी मुरलीमनोहर पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सबसे बड़ा मुद्दा पलायन का है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है,इससे वे पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए प्रदेश में ही लोगों को रोजगार देंगे। उत्तर भारत का अधिवेशन मई महीने में झारखंड में होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार आयेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को पेन कार्ड से लिंक कराने के एवज में एक हजार रुपए शुल्क वसूल रही है। पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी से कई लोग शामिल हुए हैं। जिसमे झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले सह पूर्व में झामुमो के नेता रहे जामताड़ा के नारायण मंडल ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। इनके नेतृत्व में जामताड़ा में पार्टी का संगठन मजबूत होगा।
वहीं सत्येंद्र कुमार चटर्जी को पार्टी में यूथ विंग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की जन समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने की बात कही। साथ ही कहा कि झारखंड में नियोजन नीति के पक्ष में पार्टी है और राज्य सरकार इसमें जो भी फैसला लेती है उसपर पार्टी का समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने प्रदेश में पचास प्रतिशत युवाओं को टिकट देने का फैसला लिया है। युवा मोर्चा इसकी तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड में अभी हमारे पास एक विधायक हैं। लेकिन हमारा मानना है कि एन सीपी के लिए झारखंड में पर्याप्त अवसर है। यहां से हमारे सांसद2024 के चुनाव में एनसीपी  सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर श्याम सिंह,प्रभाकर कुमार,राकेश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *