लातेहार के सभी प्रखण्डों में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

लातेहार : लातेहार जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत आज दूसरे दिन लातेहार प्रखंड के शीशी, तरवाडीह, नावागढ़ पंचायत, चंदवा प्रखंड के बनहरदी, बारी, सेरक पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के मुरपा, मारंगलोड्या पंचायत, बारियातू प्रखंड के फुलसु पंचायत , मनिका प्रखंड के मटलोंग, मनिका पंचायत, बरवाडीह प्रखंड के खुरा, बरवाडीह, गारू प्रखंड के धांगरटोला , महुआडांड़ के अम्बाटोली, सोहर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
पंचायत स्तरीय शिविर में आम जनों से “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/मृत्यु प्रमाण पत्र/नया राशन कार्ड/दाखिल खारिज वादों का निष्पादन/भूमि की मापी (Measurement of Land)/भूमि धारण प्रमाण पत्र/विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी….
आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम अंतर्गत” सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम”  के तहत आज जिले अंतर्गत आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।
शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आवेदन स्वीकृत करते हुए योग्य लाभुकों को सांकेतिक रूप से मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *