मुहर्रम को लेकर डीसी और एसपी ने किया जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों का दौरा,अधिकारियों को दिये निर्देश

खूंटी: जिला अंर्तगत मुहर्रम का पर्व शनिवार को आपसी सौहार्द्र पूर्ण  वातावरण में मनाया जा सके, इस निमित्त  जिले में विधि-व्यवस्था संधारण  हेतु उपायुक्त लोकेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक,खूंटी  अमन कुमार ने संयुक्त रूप से  जिले के विभिन्न प्रखंड  व पंचायतों  का दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने  जिला  प्रशासन द्वारा  जिले में  शांति-व्यवस्था कायम रखने  के क्रम में पदाधिकारियों  के लिए जारी किये गये निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित  पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उपायुक्त ने  जिला मुख्यालय सहित तोरपा,कर्रा व अन्य प्रखंड  का दौरा कर  विभिन्न  मुहल्ले के  लिए  निर्धारित  मार्गों का निरीक्षण  किया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी  एवं  पुलिस अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *