सैकड़ों लोगों ने जदयू का दामन थामा,प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को दिलाई सदस्यता

रांची: झारखंड में जदयू का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। राज्य के अलग अलग जिले के लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सरायकेला और अन्य जिले से सैकड़ों महिला एवम पुरुषों ने जेडीयू की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और महासचिव श्रवण कुमार ने सभी को सदस्यता प्रमाण पत्र सौपा।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जेडीयू पार्टी की नीति,सिद्धांतों और सीएम नीतीश कुमार से प्रभावित होकर आज पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला से आए सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी में शामिल होने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। अगले रविवार को भी बड़ी संख्या ने लोग पार्टी में शामिल होंगे।
शामिल होने वालों में सरायकेला से पार्वती किस्कू, माधो मंडी,सकरो हांसदा,सुशीला लोहार है। वहीं पूर्व सिंहभूम से सुजीत कुमार यादव,विष्णु पाण्डेय,मिश्रीलाल पासवान, रवि कुमार सतीश कुमार अरविंद कुमार,रंजीत कुमार सिंह,नीरज साव और मुकेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *