हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ेगी रांची, राज्यपाल दिखाएंगे झंडी,स्वदेशी के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा मैराथन : संजय सेठ
गणादेश,रांची : रांची ने विकसित भारत 2047 के थीम के साथ स्वदेशी के संकल्प को दृढ़ता प्रदान करने से आयोजित होने वाले मैराथन कल मोराबादी मैदान में रविवार को सुबह 6:30 बजे से आयोजित है। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान और स्वदेशी अपनाने के अभियान को इस मैराथन के माध्यम से घर घर तक पहुंचाने की योजना है।
12 अक्टूबर को सुबह 630:बजे मोराबादी मैदान में होने वाले इस मैराथन को माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार रवाना करेंगे। इस अवसर पर कारगिल के बलिदानी योद्धा विजयंत थापर जी के माता पिता की भी उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही कल कई नामचीन हस्तियां उपस्थित रहेंगे मोराबादी मैदान से शुरू होने वाला यह मैराथन के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। खेल प्रेमी, रांची के नागरिक, स्कूली बच्चे सहित शहर के सभी वर्गों के 25 हजार लोग शामिल होंगे।



