आम लोगों के जरुरतों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाये जाएंगे:डॉ. उरांव

रांची: वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस बार का बजट आम लोगों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए जायेंगे। वे शुक्रवार को पर्यटन स्थली कांके स्थित रॉक गार्डेन में मीडियाकर्मियों के सम्मान में स्वरुचि वनभोज कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा बजट के निर्माण में पत्रकारों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाऐंगे। इसके पूर्व मीडिया के प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का स्वागत किया एवं रॉक गार्डन में फोटोसेशन भी हुआ।
डॉ उरांव ने नववर्ष,लोहड़ी,टुसू, मकरसंक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियां लेकर आए।सबका जीवन सुख, समृद्धि खुशहाली से परिपूर्ण हो,समाज के हर वर्गों का जीवन बेहतर हो रही कामना ईश्वर से करता हूॅं। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *