रांची महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

रांची: राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया सहित उसके मंत्री विधायक अपने सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है।

गुरुवार को महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरमू चौक पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में युवा मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे युवा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार की जमकर आलोचना कर रहे थे। महानगर भाजपा के केके गुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सबसे अधिक युवाओं को ठगने का काम किया है। सत्ता में आने से पहले हर साल युवाओं को पांच लाख नौकरी देने की बात किया था। सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद भी युवाओं को नौकरियां नहीं मिली। सरकार ने नियोजन नीति भी नहीं बनाई। इसके अलावा महिला उत्पीडन की घटना में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दुष्कर्म,हत्या की घटना में लगाम नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। जनता की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *