बस का टायर फटा, पीछे से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, 30 यात्री घायल

जामाड़ाः जामताड़ा में बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। िजसमें लगभग 30 यात्री घायल हो गए। हादसा गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर जामताड़ा मार्ग में अजय नदी के समीप हुए। जानकारी के अनुसार बस का टायर फटने से बस पलट गई। इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रहा दूसरा वाहन भी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। करीब छह लोगों की स्थिति गंभीर है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का नाम मोनिका बताया जा रहा है। बस कुंडहित से जामताड़ा आ रही थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि सड़क घुमावदार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *