बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलताः कुख्‍यात अजय महंथ समेत छह अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

खगड़ि‍या। बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अजय महंथ समेत छह अपराधियों को धर-दबोचा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार अजय महंथ को पांव में गोली लगी है। उसका इलाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदर अस्पताल में चल रहा है। अजय महंथ पर आधे दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। उस पर मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पर गोली चलाने का भी मामला दर्ज है। बीते दिनों भी उसने मुफस्सिल थाना के एक दारोगा पर गोली चलाई थी। उस पर लूटपाट और गोली चलाने के कई मामले दर्ज हैं। जानकारी अनुसार सूचना पर अजय महंथ की गिरफ्तारी को लेकर देर रात मुफस्सिल थाना पुलिस भादास गांव पहुंची। पुलिस को देख अजय महंथ और उसके गुर्गे ने गोली चलानी शुरू कर दी। ‌ जवाबी कार्रवाई में अजय महंथ को पांव में गोली लगने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने अजय समेत उसके छह गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *