कुदाल से काट कर पुत्र को मार डाला
दुमका। खाना खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की जान ले ली। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलठा गांव में गुरुवार को महेश मांझी (25) की कुदाल से वार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मृतक के पिता गोवर्धन मांझी और मां फूलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

