4 जून को रांची पहुंचेंगे राज्यसभा उम्मीदवार खीरू महतो,प्रदेश जेडीयू की तैयारी पूरी

रांची : नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरू महतो 4 जून को रांची पहुंचेंगे। खीरू महतो का स्वागत करने के लिए प्रदेश जेडीयू पूरी तैयार है। गुरुवार को प्रदेश जेडीयू कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खेरू महतो को राज्यसभा के लिए नामित किया है। उनका निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है। तीन जून को उनको प्रमाण पत्र मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह ने झारखंड जेडीयू के नेता को सम्मान देने का काम किया है। हमलोग सभी उत्साहित हैं। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को झारखंड जेडीयू के सभी नेता और कार्यकर्ता आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा का सांसद बनाया गया है। हमलोग सभी जेडीयू के कार्यकर्ता चार जून को नव निर्वाचित सांसद खीरू महतो के स्वागत में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक जगह जगह उनके स्वागत में कार्यकर्ता खड़े रहेंगे।
विधानसभा गेस्ट हाउस सभागार में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही उस दिन दूसरे दल के कई कार्यकर्ता जेडीयू में शामिल भी होंगे।
श्रवण कुमार ने कहा कि खीरू महतो के सांसद बनने से प्रदेश में जेडीयू मजबूत होगी।अधिक से अधिक संख्या में लोगों का जुड़ाव होगा।
प्रेसवार्ता में आफताब जमील,सागर कुमार,आशा शर्मा,भगवान सिंह,संजय कुमार सिंह,राजीव रंजन सिंह,संजय सिन्हा,लालचंद महतो,मनोज सिन्हा सहित कई जेडीयू के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *