शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने लिया जायजा

लातेहार: राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने रविवार को लातेहार के कीनामाड़ मोड़ पहुंचकर आगामी 4 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, दिशोम गुरु एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस अवसर पर झामुमो नेता प्रभात कुमार, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, सुदामा प्रसाद, अंकित पाण्डेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, सुशील यादव, विवेक गुप्ता, कौशल पाण्डेय, चंदन कुमार, रंजीत कुमार, राजन प्रसाद, संतोष यादव, वारिश अंसारी, रिशुराज गुप्ता तथा राहुल गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *