जेपीएससी- जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को कॉकरोच पार्टी का मिला समर्थन,सहयोग करने का दिया भरोसा

रांची: जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों के चल रहे आंदोलन को सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके एवं प्रवक्ता आशुतोष रंका ने अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अमित कुमार के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों नेताओं ने आंदोलनरत छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को हर संभव सहयोग एवं नैतिक समर्थन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे छात्रों के न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *