बाबूलाल मरांडी से मिले राजेश शुक्ल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं

रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर अपनी शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ल के साथ कई अधिवक्ताओं ने भी श्री मरांडी से भेंट कर बधाई दी।

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य है ने आशा व्यक्त किया कि श्री मरांडी के प्रेरक नेतृत्व में भाजपा झारखण्ड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।

श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन भी है ने कहा है पिछले 9 बर्ष में केंद्र सरकार ने भारत के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में लोककल्याण के शानदार कार्य किया है जो बेजोड़ और बेमिसाल है। आज भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया मे बढ़ा है।

श्री शुक्ल ने कहा है आज भारत के लोग यह समझ गए है कि उनके हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को केंद्र सरकार ने हर स्तर पर मूर्त रूप दिया है। झारखण्ड में भी भाजपा के जनसंपर्क कार्यक्रम में जिस प्रकार लोंगो का समर्थन और विश्वास मिल रहा है वह अदभुत है और सबका भारी समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नीतियों और कार्यक्रमों पर है।

श्री शुक्ल ने कहा है कि आज विश्व के किसी भी देश मे जहाँ भारतीय रहते है उनका मनोबल बहुत ऊंचा है आज पूरी दुनिया मे भारतीयों का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी का वैश्विक नेतृत्व का ही है। भारत के युवा कौशल का आज पूरी दुनिया कायल है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मरांडी के अनुभवी नेतृत्व में भाजपा और भी सशक्त होंगी और हर चुनौती का मजबूती से झारखंड में सामना करेंगी। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज अपने केन्द्र सरकार की शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धियों से गौरवान्वित है और झारखंड के लोंगो के व्यापक समर्थन से अभिभूत है। जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिखेंगा। झारखंड से प्रधानमंत्री श्री मोदी का हाथ श्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में और भी मजबूत होंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *