शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील
रांची: गोंदा थाना प्रांगण में गुरूवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर गोन्दा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया । आठ ही कहा कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाए।पूजा के दौरान शराब का सेवन नहीं करना है और शांतिपूर्ण ढंग से पूजा पाठ करना है। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का फूहड़ गीत नहीं बजाना है।
शांति समिति की बैठक में गोन्दा थाना के सभी पुलिस कर्मी,गोन्दा थाना शांति समिति के सदस्य नकुल तिर्की,डब्लू मुण्डा,अनिल उराँव,प्रदीप लकड़ा,अमन हेमरोम,कुन्दन सिंह,नरेन्द्र पाण्डे,राम लगन,विनय प्रसाद,राजा कुमार,मुराद राजेश कुमार,बबन पासवानरोहित मिंज,गंगा कच्छप,विक्की पासवान,विशाल टोप्पो।
हतमा,मिसिर गोन्दा,टिकली टोला,धावा नगर,मिशन गली,गोन्दा टाउन इत्यादि सरस्वती पुजा पंडल के आयोजन समिति के लोग मौजूद थे।



