सारंडा मुठभेड़ में 2.15 करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर,मारने वालों में पांच महिलाएं नक्सली भी शामिल

चाईबासा: झारखंड के सारंडा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा व किरीबुरू थाना क्षेत्र के बहदा–कुमडीह जंगल में हुई मुठभेड़ में 2.15 करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली पातीराम मांझी उर्फ अनल दा सहित कुल 15 नक्सली मारे गए। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ सुबह 6:20 बजे शुरू होकर दोपहर करीब तीन बजे तक चली। संयुक्त अभियान ‘मेघाबुरु’ के तहत 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने 11 नक्सलियों की पहचान कर ली है, जबकि चार की पहचान की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि शीर्ष नक्सली कैडर के मारे जाने से सारंडा–कोल्हान क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *