पुष्कर सिंह धामी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

देहरादून: उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।
जानकारी हो कि सोमवार को धामी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्‍होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्य सेवक के रूप में काम करने का मौका मिला।
उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2024 में जो चुनाव हैं उसका भी प्रत्यक्ष प्रमाण उत्तराखंड की जनता ने बहुमत देकर सबके सामने साबित कर दिया है। 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल को होगा उस समय हम भारत के अग्रणी राज्य बने उसे साकार करने के लिए सभी को एक साथ चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *