सेल रांची की दुर्गा पूजा में इस बार आत्म-निर्भार भारत’ की होगी झांकी

रांची : स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) इस साल अपनी स्थापना का स्वर्ण जयन्ती समारोह बड़ी धूम धाम से मना रहा है| संयोग से सेल की रांची स्थित इकाई ‘अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आर.डी.सी.आई.एस)’ भी इस साल अपना पच्चासवां वर्षगाँठ मना रहा है| इन्ही वजहों से सेल सैटेलाइट टाउनशिप, रांची इस वर्ष अपनी संस्थापना का 31 वर्ष, द्विवर्षीय कोरोना संतप्त काल के पश्चात, एक ख़ास अंदाज़ में मना रहा है| आज संजय परीदा (मुख्य महाप्रबंधक) की अध्यक्षता में हुए पूजा समिति की बैठक में महासचिवों बी.के.दास ने सदस्यों एवं सेल कर्मचारियों को बताया कि “देश का लौह एवं इस्पात उद्योग की झांकी”, इस बार दर्शनार्थियों का मुख्य आकर्षण केंद्र रहेगा| सेल का हर इस्पात संयंत्र जैसे बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर इत्यादि ‘आत्मनिर्भर भारत’ में अपने अपने योगदान का प्रस्तुतीकरण करेगा| इसके अतिरिक्त केंद्रीय विपणन संगठन भी दर्शनार्थियों को देश के नवीनतम इस्पात उत्पादों से अवगत कराएगा| सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे दमखम के साथ अतिथियों का स्वागत करेंगे| इनमे महासप्तमी को महिलाओं का डांडिया, कैंडल एवं शंख प्रतियोगिता, महानवमी को ढाक एवं धुनुची प्रतिस्पर्धा, रात्री में जागरण एवं झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी| सेल समिति का दुर्गा पूजा जश्न हर वर्ष स्वादिष्ट भोजन के स्टालों के कारण मशहूर रहता है| समिति के सदस्यगण इस वर्ष उन इंतजाम की बारीकियों में जुटी है जिससे भक्तगण अंपने परिवार के साथ बैठकर उड़ीसा, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं झारखंडी व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकें|
परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार पार्किंग की विशेष सुविधा पर जोर दिया जा रहा है। पंडाल का कार्य जोरों पर चल रहा है। मां दुर्गा की मूर्ति रांची के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अजय पॉल द्वारा तैयार की जा रही है।
पूजा समिति के सदस्यगण निम्नलिखित हैं:
अध्यक्ष: संजय परिदा, महासचिव: बिष्णु कुमार दास, बिजॉय कुमार दास
कोषाध्यक्ष : मिथिलेश कुमार सिंह
समिति के संयोजक और सदस्य: एस के ठाकुर, आनंद त्रिवेदी, आर आर चौधरी, डॉ बसंत साहू, बबलू घोष, अबधेश प्रसाद, सुशील कुमार, आलोक मिश्रा, अजय प्रसाद, उज्जवल भास्कर, संजय गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, एस के मजूमदार, श्री प्रकाश, सचिन कुमार, सुरेश प्रसाद, अनिकेत आनंद, डॉ सुशांत रथ, शिबाशीष मुखर्जी, आलोक कुमार, मिलिंद वर्मा, अशोक झा, रवींद्र दुबे, आनंद तिवारी, शैलेश भारती, कैप्टन आर के झा, रत्नेश राम, मनीष माधव, एच एन सिंह,, एम.आर.मिश्र, विजय कुमार, रामकिशन, उज्जवल मंडल, सुरेश प्रसाद, अनिकेत आनंद, अक्षय दुबे,सोमनाथ कुमार, विकास कुमार, राजू जयसवाल, मनदीप यादव, पंकज प्रिय,आर.के झा, पंकज नायक, जे.पी. कुमार, आश्रम कुमार, योगेश पटेल, सुभाष, प्रिंस, राज, हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *