सीएम के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका का किया भ्रमण

रांची: मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को बरियातू स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, ए.डी.पी.ओ. कौशल किशोर उपस्थित थे।
विद्यालय आगमन पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल का पारंपरिक गीत के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम कक्षाओं के संचालन का अवलोकन करते हुए छात्राओं से उत्कृष्ट विद्यालय से संबंध में बातचीत भी की।
विद्यालय में कक्षा, नव निर्मित भवन, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय के अवलोकन के पश्चात् श्रीमती वंदना दादेल ने हॉकी खिलाड़ियों का म्यूजियम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने पुस्तकालय में छात्राओं द्वारा ली गई पुस्तकों के कार्ड का भी अवलोकन किया तथा प्राचार्य को निदेश दिया कि ऐसी व्यवस्था करें कि सभी बच्चे पुस्तकालय से पुस्तकों को प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें। इसके पश्चात् विद्यालय के नव निर्मित हॉल में छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसे प्रधान सचिव ने सराहा।
श्रीमती वंदना दादेल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत वर्तमान में 80 विद्यालयों में की गयी है और 325 अन्य विद्यालयों में भी इसका प्रसार होगा। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। प्रधान सचिव ने कहा कि ये विद्यालय सर्वाेत्तम विद्यालय का मिसाल बनेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. शहनवाज कुरैशी और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *