अध्यक्ष संतोष जैन ने महावीर आई अस्पताल में फहराया तिरंगा

रांची :भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी द्वारा भगवान महावीर भवन में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल के प्रांगण में भी झंडोत्तोलन किया गया ।अध्यक्ष श्री संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।झंडोत्तोलन समारोह में अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, किरण जैन, उपाध्यक्ष गोविंद राम सरावगी, उपाध्यक्ष कमल विनायकिया, डॉक्टर वी के जैन, सहसचिव अमित जैन एवं रोहित जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा, नरेन्द्र पण्ड्या, नरेन्द्र जैन, पदमचंद जैन, मणिपाल अस्पताल के निदेशक आबिद तौकिर, विजय मिश्रा, शान्तनु भट्टाचार्य, राकेश जैन, संजीव जैन, प्रो सुरेश जैन, विकास जैन पाटनी, मुकुल मिश्रा, विजय जैन, पौरुष जैन, संजय छाबड़ा, माणिक चंद काला, दिनेश सिंह, शिवानंद प्रसाद, डॉक्टर मयूरी, रक्षा पटेरिया, श्वेता सिंह, राहुल, दुबराज एवं संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।भगवान महावीर अस्पताल एवं रीसर्च सेंटर द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, जिनमे मणिपाल अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है।साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले तीन साल में दो हज़ार लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है।ज्ञात हो कि संस्था द्वारा आम जनमानस के लिए स्वास्थ जाँच, हृदय जाँच एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाता है। साथ ही निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा मुहैया करायी जाती है। भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान मनिपाल अस्पताल राँची की ज़मीन एवं बिल्डिंग का स्वामित्व रखती है।संस्था इस साल में एक स्टेट ओफ ऑर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने जा रही है एवं ज़रूरतमंद बच्चों के लिए एक स्कूल निर्माण का लक्ष्य है। उक्त जानकारी पी आर ओ पौरुष जैन ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *