कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री अब्दुर्र रज्जाक अंसारी की जयंती मनाई गई
रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री अब्दुर्र रज्जाक अंसारी की 106वीं जयन्ती मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. अब्दुर्र रज्जाक अंसारी के व्यक्तित्व एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल एवं सादगी का प्रतीक बताया। उन्होंने ने कहा कि स्व. अंसारी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने कड़ी मेहनत तथा लगन से शिक्षा ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. अंसारी बुनकरों की समस्या के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें। उनके अथक प्रयास से छोटानागपुर में रिजनल लिमिटेड की स्थापना की गयी। उन्होंने ने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए कैथ लेब सुपर स्पेशलाईण्ड हृदय चिकित्सा केन्द्र की स्थापना हुई। आज यह चिकित्सा केन्द्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा प्रदान कर दी है।
जयंती समारोह को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, डाॅ गुलफाम मुजीबि, मंजुर अहमद अंसारी, रौशन लाल भाडिया, खुर्शीद हसन रूमी एवं शहीद अहमद अंसारी ने भी संबोधित किया।
जयंती समारोह का संचालन प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हसन, मो साबीर, डाॅ एम तौसीफ, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, नेली नाथन, वारिश कुरैशी, उमर खान, ऐनुल हक, मो शहीद अंसारी, भानू प्रताप बड़ाईक, शाहजहां अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, खलील अहमद, वसम, छोटू सिंह, जमील अहमद अंसारी, गणेश रवि, इस्तियाक अहमद, जावेद, मो नसीम अंसारी, फिरोज आलम सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।