वक्फ बिल के खिलाफ बरियातू मैदान में अल्पसंख्यक कांग्रेस का कार्यक्रम 22 को, तैयारी पूरी
रांची : केंद्र सरकार के द्वारा संसद में पारित वक्फ बिल का कांग्रेस के द्वारा विरोध जारी है। वहीं झारखंड में भी वक्फ बिल के खिलाफ विपक्षी नेताओं के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। खसकार अल्पसंख्यक कांग्रेस सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जीनल गाला और प्रदेश अध्यक्ष मंसूर अंसारी इस बिल के विरोध में अलग अलग जिले में जाकर लोगों की आवाज बन रहे हैं । इस कड़ी में 22 जून को राजधानी रांची के बारियातू मैदान में अल्पसंख्यक कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम का आयोजन इस बिल के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेगी। इसमें अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगड़ी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पर अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जीनल गाला ने शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकरवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार ने लाया है। भाजपा की मानसिकता अल्पसंख्यकों की जमीनें हड़पने की है। मुसलमानों के खिलाफ हमेशा रणनीति अख्तियार करती है। अल्पसंख्यक कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगा। इस बिल के विरोध में हमलोग सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। पूरी ताकत के साथ अंत तक लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा ने कृषि पर तीन काले कानून संसद में पारित की थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में पूरा विपक्ष और किसानों में मिलकर जबरदस्त आंदोलन किया और अंत में केंद्र सरकार को इस बिल को वापस लेना पड़ा। उसी तरह वक्फ बिल भी केंद्र सरकार को हर हाल मे वापस लेना होगा।
वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मंसूर अंसारी और महानगर अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में वक्फ बिल को वापस लेना होगा। झारखंड ही नहीं पूरे देश के मुसलमान इस बिल के खिलाफ हैं। झारखंड में होने वाला विरोध प्रदर्शन पूरे देश के लिए एक मिसाल बनने वाला है।



