पूर्व मंत्री सुबोधकांत के बयान पर बिफरे रांची सांसद,रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गया

Ranchi :पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर सांसद श्री संजय सेठ ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे कांग्रेस का दिवालियापन कहा है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में आप किसी योजना का विरोध करिए। व्यक्ति का विरोध करिए। सरकार का विरोध करिए, लोकतंत्र में यह अधिकार है आपको।
परंतु योजना का विरोध करते करते, विरोध के नाम पर देश को जलाने का काम तो मत करिए। जनता को उकसाने का काम तो मत करिए। सत्ता से बाहर रहने का मतलब यह तो नहीं कि आप देश ही जलाने लगिए। प्रधानमंत्री के मौत की कामना करिए। ओछी बात करिए।
सांसद ने कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। सत्ता खो चुकी कांग्रेस और मानसिक संतुलन भी को चुकी है, इसलिए इसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सुबोध कांत सहाय का माननीय प्रधानमंत्री पर दिया गया बयान उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस देश की जनता ने चुना है। वो कोई कांग्रेसी राजमाता के आशीर्वाद से पीएम नहीं बने हैं। इस देश की करोड़ों जनता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी के साथ है। यह कांग्रेसी सिर्फ और सिर्फ सत्ता में रहकर देश को बेचने का काम करेंगे और सत्ता से बाहर रहेंगे तो देश को जलाने का काम करेंगे। यही इन कांग्रेसियों का चरित्र रहा है। सांसद ने कहा कि रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गया। याद रखिएगा, सुबोधकांत सहाय जी, भारत की जनता सब कुछ याद रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *