2025 चुनावी रणभूमि की तैयारी शुरू! समीक्षा भवन बना ‘वॉर रूम’, डीएम ने भरी हुंकार

भागलपुर। समीक्षा भवन बुधवार को किसी चुनावी कमांड सेंटर से कम नहीं था। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया। जैसे सेनापति रणनीति तय करता है, वैसे ही डीएम ने हर फ्रंट की समीक्षा कर अधिकारियों को कड़े निर्देश थमा दिए।

कानून व्यवस्था बनी प्राथमिकता:
तीनों अनुमंडल पदाधिकारी और एसडीपीओ को सीधा आदेश – हर थाना बॉन्ड डाउन की तैयारी पूरी करे। अवैध हथियार हो या दंगाई मानसिकता वाले तत्व – सब पर कार्रवाई तय। चार्जशीटर, संप्रदायिक और जातीय तनाव फैलाने वाले अब प्रशासन के रडार पर हैं।

चुनावी सभा की जगह नहीं बनेगी राजनीति की दुविधा:
हर बीडीओ और थाना अध्यक्ष को निर्देश – चुनावी सभा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर लें और उनकी क्षमता की सूची तैयार करें। ताकि मांग होते ही स्थल तैयार मिलें, न कि “देखते हैं” का जवाब।

सीएपीएफ के लिए ‘सैन्य शिविर’ की तर्ज पर व्यवस्था:
केंद्रीय बलों के लिए टॉयलेट, पानी और रुकने की जगह की स्थिति जांचने का आदेश। जहाँ कमी हो, वहाँ तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। संवेदनशील बूथों की पहचान कर टैगिंग भी तेज़ करने को कहा गया।

मतदान केंद्रों की ‘रूट मैपिंग’ और हेलीपैड की प्लानिंग:
हर पोलिंग बूथ का रास्ता पहले से तय करने को कहा गया है। इसके अलावा क्लस्टर नोडल अधिकारी भी तैनात होंगे – जो पोलिंग पार्टियों को ‘रास्ता भटकने’ से बचाएंगे। हर प्रखंड में हेलीपैड के लिए लोकेशन लिस्ट के साथ GPS कोऑर्डिनेट्स मांगे गए हैं — शायद चुनाव अब आसमान से भी नजर रखा जाएगा!

फ्लैग मार्च और वाहन तैयारियों पर भी नज़र:

फ्लैग मार्च के लिए रूट चार्ट, ईवीएम डिस्पैच सेंटर, वाहन सत्यापन, पार्किंग स्थल और थानों में हथियारों का सत्यापन – सबका खाका खींचा जा रहा है। वाहन कोषांग को पूरे ज़िले के वाहन संसाधनों की सूची समय पर देने का अल्टीमेटम भी दिया गया।

बैठक में कौन-कौन थे :
पुलिस अधीक्षक नवगछिया, डीडीसी, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, तीनों एसडीओ/एसडीपीओ, सभी ERO और कोषांग नोडल अधिकारी – सब उपस्थित थे और सबको उनके मोर्चे सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *