पलामू में थाना प्रभारी आनंद राम को किया निलंबित
रांची : पलामू जिला के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित कर दिया गया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित किया है.
आनंद राम 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं. आनंद राम पलामू के पाटन समेत कई थानों में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं. करीब एक वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर आनंद राम तरहसी थाना प्रभारी के पद पर तैनात हुए थे. निलंबित होने के बाद सब इंस्पेक्टर आनंद राम को पुलिस लाइन भेजा गया है.
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पैसे के लेन-देन के आरोप के निलंबित किया गया है. इस मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, तरहसी के रहने वाले एक कारोबारी ने पलामू एसपी से पैसे के लेन-देन को लेकर शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गयी, जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है.


