रांची की सड़कों पर पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात

रांची। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रविवार को राजधानी रांची की सड़कों पर पुलिस ने फ्वलैग मार्च किया। गणादेश की टीम ने जब इसका जायजा लिया तो मेन रोड में अघोषित कर्फ्यू सा नजारा दिखा। वहीं शहर के बीचोंबीच हिंदपीढ़ी और कर्बला चौक के इलाके में खास चौकसी बरती जा रही है। जरूरी काम से बाहर जाने वालों को ही जाने दिया जा रहा हैवहीं फिरायालाल के सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं। रांची जिला बल के अलावा रैफ, जैप, झारखंड जगुआर के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। आला अफसर भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहा हैं। कर्बला चौक इलाके में भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बैरिकेडिंग कर किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन नहीं करने दिया जा रहा है। विशेष तौर पर गोलीबारी से मृत युवक साहिल के घर के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां विशेष तौर पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं शहर के दूसरे क्षेत्रों में र सामान्य स्थिति नजर आ रही है। शहर के हरमू बायपास रोड, डोरंडा, कोकर, कांटाटोली, लालपुर सहित अन्य इलाकों में जनजीवन सामान्य हो गया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी इलाकों में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस गश्ती लगा रही है।सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही। इसके लिए साइबर सेल की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो रांची के विभिन्न वाटसएप ग्रुप, फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *