आप नेता निर्मल महतो को मातृ शोक

गिरिडीह :आम आदमी पार्टी गिरिडीह के युवा नेता एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी निर्मल प्रसाद महतो ग्राम करमाटोंगरी पंचायत लोहेडीह थाना निमियाघाट प्रखंड डुमरी गिरिडीह की माताजी फगुनी देवी (75 वर्ष ) का बुधवार को निधन हो गया।
आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। कहा कि भगवान उनकी माताजी की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें ।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में आप नेता दिनेश यादव, सुभाष शर्मा, रोहित वर्मा, गिरिडीह नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री तेज नारायण महतो, डुमरी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, पीरटांड़ के प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो, युवा नेता दानिश महतो , मुकेश टुडू, जमुआ के मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, रोहित विश्वकर्मा , रविन्द्र वर्मा , देवरी प्रखंड अध्यक्ष कासीम अंसारी, बिरनी प्रखंड अध्यक्ष मनोहर वर्मा, सरिया प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *