पलामू में एक युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई। उसके बाद तेज धारदार हथियार से उसपर हमला किया गया। इससे भी जब बात नहीं बनी तो गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। मृतक की पहचान मनोज कुमार चौधरी के रूप में हुई है।
मृतक मनोज पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का अपने गोतिया से विवाद हुआ था। इसके बाद भी वह मंगलवार की रात वह अपने गोतिया के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने मनोज चौधरी पर हमला किया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *