खूंटी के सायको क्षेत्र में 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

खूंटी: जिले में अफीम की खेती फल फूल रहा है। हालांकि, जिला पुलिस और 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ कम्पनी हुंट द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया जा रहा है। मंगलवार को भी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आड़ा गांव इलाके में लगभग 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। इस अभियान में 26 वीं वाहिनी एस एस बी के कमांडेंट  एसडी शेरखानी के दिशा-निर्देश पर एफ कम्पनी हुंट के निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक, पदमाधर दास, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,बालमे मचीनदर, राकेश कुमार पाण्डेय नीतीश कुमार तथा सायको थाना के सहायक उप निरीक्षक मेघराव के साथ अन्य  शस्त्र बल और शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *