पलामू में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी,कहा-यहां के लोगों ने कांग्रेस,जेएमएम,राजद को दिन में ही तारे दिखा दिए

पलामू: पलामू के चियांकी हवाई अड्डा मैदान में शनिवार को एनडीए प्रत्याशी बीडी राम के समर्थन में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस,जेएमएम,राजद पर जमकर हमला बोला।
पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत स्थानीय भाषा में किया। पंडाल में अप्रत्याशित भीड़ देखकर मोदी गदगद हो गए और कहा कि यहां के लोगों ने कांग्रेस और जेएमएम को दिन में ही तारे दिखा दिए।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पांच सौ साल से हमारे कितनी ही बेतिया संघर्ष कर रही थी। पांच सौ साल संघर्ष के बाद आखिर में श्री राम मंदिर बन गया। आप सभी के एक वोट के महत्व से यह सब हो पाया।
पीएम ने जम्मू कश्मीर की चर्चा की। कहा कि 370 की दीवार को जमींदोज कर दिया,यह सब आपके वोट से हुआ है। वहीं झारखंड में नक्सलवाद पर कहा कि आपके एक वोट ने नक्सलवाद को कम किया। जबकि कांग्रेस के समय क्या होता था यह आपलोग जानते ही है। आज का भारत नया भारत है,घर में घुसकर मारता है।
सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिला दिया। कांग्रेस के शासनकाल में हमेशा आतंकी हमले होते थे। लेकिन आज आतंकवादी भारत में घुसने से डरते हैं।
आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए विनती कर रहे हैं।
मजबूत सरकार के लिए भारत में एक बार फिर मोदी सरकार।
उन्होंने कहा कि मुझे सीएम और पीएम पद पर रहते 25 साल हो गए। लेकिन कोई घोटाले का आरोप नहीं लगा है।
मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अपार संपत्ति अर्जित किया है। मेरे पास अपनी साइकिल भी नहीं है।
मेरे वारिस आप सभी है। आपके नाती पोते आपके ही हैं।
मैं आपके बच्चों को विकसित भारत दे कर जाऊं यही मेरी इच्छा है।
उन्होंने कहा कि मैंने गरीब जीवन जिया है,गरीबी को करीब से देखा है।
मैं जब लाभार्थियों से मिलता हूं तो आंख में आंसू आज जाते हैं।
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में खुशी देख रहे हैं। ये निराश हताश लोग इतने कुंठित हो गए हैं। ये लोग गरीबी को देखा ही नहीं ,चांदी के चमच से खाते हैं।
आज मोदी के कार्यकाल में 25लाख गरीब परिवार गरीबी से निकल कर बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि पलामू क्षेत्र में सबसे अधिक पिछड़ा,दलित,आदिवासी। और अल्पसंख्यक लोग हैं।
मैने पिछड़ा जिला को आकांक्षी जिले रूप में मजबूत जिला बनाया है।
पहले यहां पर बिजली नहीं थी। आज हर घर और गांव में बिजली है। हर जन डिजिटल क्रांति का हिस्सा है।
मोदी आपके जीवन में खुशहाल लाना चाहता है, यहां रोजगार लाना चाहता है। लेकिन कांग्रेस आपकी संपत्ति का एक्सरे करना चाहती है। आपकी संपत्ति को छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहती है।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छिनना चाहती है। कांग्रेस और उसके घटक दल धर्म के आधार कर संविधान बदल कर आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देना चाहती है। लेकिन
जबतक मोदी जिंदा है दलितों,पिछड़ों और ओबीसी के अक्रक्षण को रत्ती भर भी आरक्षण दूसरे को नहीं देने दूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं देश का पहला पीएम हूं जो भगवान बिरसा मुंडा का गांव गया। आने वाले साल 2025 में भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
एनडीए सबका साथ सबका विश्वास पर कायम है।
यहां झारखंड में आजसू के साथ मजबूत लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने एनडीए प्रत्याशी बीडी राम की तारीफ की।
मतदान के दिन उत्सव का माहौल कर भारी संख्या में मतदान कराए।
उन्होंने कहा कि आप घर घर जाना और लोगों से मोदी का जयश्री राम कहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *