राजभवन मार्च के बहाने कांग्रेस ने दिखाई ताकत, राजभवन के समीप धरना-प्रदर्शन

रांचीः राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन मार्च के बहाने अपनी ताकत दिखाई। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया और राजभवन मार्च निकाला। राजभवन के पास कांग्रेसजनों ने बैरिरकेडिंग को हटाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। कुछ कांग्रेस जन राजभवन के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। इस बीच पुलिस के साथ नोंक झोंक भी हुई। इसको देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और एमएलए दीपिका पांडेय को हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर महंगाई में वृद्धि करती जा रही है। खाद्यान्नों पर पांच फीसदी जीएसटी लगाना कहीं से भी उचित नहीं है। केंद्र सरकार ने लोगों को बेरोजगार करने का काम किया अब गरीबों की थाली ने निवाला छिनने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस एमएलए दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *