टूट टोली इरेंडा में पांच जुलाई को शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी : खूंटी प्रखंड के सनातनी गांव टूट टोली इरेंडा में पांच जुलाई को भव्य शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बहन एवं माता द्वारा नंगे पांव कलश यात्रा ग्राम टूट टोली से प्राचीन बूढ़ा महादेव खूंटी पहुंचेंगे। महादेव मंडा तालाब में स्नान के उपरांत जल लेकर प्राचीन बूढ़ा महादेव का परिक्रमा करते हुए वापस चौधरी मोहल्ला कर्रा रोड होते हुए ग्राम टूट टोली के ऐतिहासिक पहाड़ में जलभिषेक किया जाएगा। जलभिषेक के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा पूजा प्रारंभ किया जाएगा। शिव भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। अत्यंत खुशी की बात है सावन माह प्रारंभ होने के पूर्व ऐतिहासिक बेंगबुरु पहाड़ में बाबा महादेव का विराजमान किया गया है तथा प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में खूंटी और आसपास के लाखों श्रद्धालुओं के यहां पर पहुंचने की संभावना है।
कलश यात्रा का कार्यक्रम सुबह सात बजे प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *