श्रावणी मेले के लिए पूर्व रेलवे की विशेष व्यवस्था,सुल्तानगंज में ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

भागलपुर :श्रावणी मेला, जो देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में आयोजित होता है, देशभर के भगवान शिव भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इस शुभ अवसर पर असंख्य तीर्थयात्री देवघर, जसीडीह और सुल्तानगंज क्षेत्र की और जाते है और वे वहां पहुंचने के लिए सबसे सुरक्षित और तेज़ परिवहन के साधन के रूप में रेलवे मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। तदनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने 11 जुलाई और 09 अगस्त के बीच श्रावणी मेला अवधि के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए विशेष ट्रेन, कोच की अस्थायी वृद्धि, सुल्तानगंज स्टेशन पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव और जसीडीह स्टेशन पर ठहराव समय में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव:

निम्नलिखित ट्रेनें मेला अवधि के दौरान नामित दिनों में सुल्तानगंज स्टेशन पर दो (02) मिनट का ठहराव प्रदान करेंगी:

1) 12253 एसएमवीटी बेंगलुरु – भागलपुर अंग एक्सप्रेस 08:04 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

2) 12254 भागलपुर – एसएमवीटी बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस 14:08 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

3) 13423 भागलपुर – अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13:38 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

4) 13424 अजमेर – भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13:50 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

5) 13429 मालदा टाउन – आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 13:02 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

6) 13430 आनंद विहार – मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस 17:55 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।
7) 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 17:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।
8) 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस 00:11 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *