अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो पुलिस ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए विशेष अभियान चलाया

बोकारो – पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों में चास थाना प्रभारी  सुषमा कुमारी, सेक्टर 6 थाना प्रभारी सुश्री संगीता कुमारी और चास महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा और नगर महिला पुलिस मीरा लकड़ा के साथ कई महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं अन्य स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की और लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने नया मोड़ बिरसा चेक पोस्ट एवं चास चेक पोस्ट सहित कई प्रमुख जगहों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच की गई तथा नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई। वहीं, हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने वाली महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर बोकारो पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं। उन्होंने बोकारो वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या पुलिस सहायता के लिए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें। झारखंड पुलिस का लक्ष्य सेवा ही लक्ष्य” है और बोकारो पुलिस हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *