तनिष्क ज्वेलर्स में लूट प्रयास के दो ओर अपराधी गिरफ्तार
\बोकारो – बोकारो जिले में घटित किसी भी प्रकार की घटनाओं में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन कर संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बोकारो पुलिस अधीक्षक के बोकारो में योगदान देने उपरांत अपराधियों में खौफ का माहौल छा गया है इसी क्रम में बोकारो के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया गया था बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठन कर तकनीकी सूचना के आधार पर 2 मार्च को संलिप्त दो अपराधी शुभम कुमार और पंकज कुमार को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया और इन दोनों अपराधियों के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्तौल चार जिंदा गोली एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।विदित हो कि इसी कांड में संलिप्त दो ओर अपराधी प्रिंस कुमार और शमशाद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने दी है इस छापामारी दल में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ,सेक्टर 4 थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे आखिरकार तनिक ज्वेलर्स में अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता हासिल हुई।



