रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा वनडे क्रिकेट मैच, अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने दी तैयारियों की विस्तृत जानकारी

गणादेश,रांची: राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  होने वाले वनडे क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस कर सुरक्षा, दर्शक सुविधा और आयोजन व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

अध्यक्ष शहदेव ने बताया कि 27 नवंबर को दोनों टीमें गुहाटी से रांची पहुंच जाएगी। रांची मेजबानी करने वाली है। 21 नवंबर से टिकट की बिक्री ऑन लाइन चालू हो जाएगी। इसके अलावा 25 नवंबर को ऑफ लाइन टिकट लिया जा सकता है। इसके लिए स्टेडियम के बाहर कुल 6 काउंटर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैच में अंदर प्रवेश करने पर छोटे बच्चे का भी टिकट लेना होगा। इसके बगैर स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। साथ ही टिकट वापसी नहीं होगी। टिकट पर बार कोड होगा। एक टिकट एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा। सभी टिकट पर इंट्री गेट नंबर लिखा होगा। कोई भी समान अपने साथ नहीं ला सकते हैं। पानी का बोतल भी नहीं ला सकते हैं। टिकट  का मूल्य 1200 से लेकर 12 हजार होगा।

अजयनाथ शहदेव ने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों के सुगम प्रवेश के लिए सभी गेटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। पार्किंग प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है, ताकि भीड़ के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिच और आउटफील्ड तैयार की गई है। ग्राउंड स्टाफ लगातार पिच की निगरानी कर रहा है ताकि मैच के दिन सर्वोत्तम खेल परिस्थितियाँ मिल सकें। दर्शकों के लिए पेयजल, मेडिकल टीम, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट भी तैनात रहेगी।

अजय नाथ शहदेव उम्मीद जताई कि रांची में होने वाला यह मुकाबला एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव बनेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जेएससीए ने हमेशा विश्वस्तरीय आयोजन का मानक कायम रखा है और इस बार भी पूरा प्रयास रहेगा कि दर्शकों को बेहतरीन सुविधा और शानदार क्रिकेट का आनंद मिले। इस प्रेस कांफ्रेंस में संजय पाण्डेय, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी सहित एसोसिएसन के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *